इटारसी। यहां करीब से 28 किलोमीटर दूर ग्राम पारछा मालिनी में कार्यक्रम आपकी तहसील आपके द्वार में विभिन्न प्रकार की गड़बड़ी सामने आयी। इस दौरान नल-जल योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, आबादी के पट्टे, गरीबी रेखा के राशन कार्ड मामले सामने आए। इसी तरह से ग्रामीणों ने बताया कि किसान सम्मान निधि का पैसा ग्रामीणों को खाते में नहीं आया है। ग्रामीणों ने बताया कि कॉलोनी की आंगनवाड़ी के लिए भूमि नहीं है, खुले स्थान पर आंगनबाड़ी लग रही है। आबादी के पट्टे वितरित नहीं किए गए। ग्रामीणों ने शिकायत की है कि इस महीने पैसे लेकर राशन वितरित नहीं किया। तहसीलदार तृप्ति पटेरिया, आरआई राजकुमार पटेल, पटवारी, समिति से अध्यक्ष बलदेव टेकाम, सचिव जितेंद्र इवने, बद्री धुर्वे, महेंद्र उइके, गजराज सरेआम, मनी, दुर्गेश तेकाम, अशोक आदि उपस्थित थे।
तहसीलदार को बतायी ग्रामीणों ने समस्याएं
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








