इटारसी। श्री दिगंबर जैन समाज ने श्रीमद् जिन तारण तरण जयंती 571 वॉ जन्म उत्सव मंगलवार को मनाया। इस अवसर पर पहली लाइन स्थित श्री चैत्यालय जी में प्रात: 8:30 बजे झंडा वंदन, प्रात: 9 बजे मंदिर विधि, 10 से 10:30 बजे तक किरण बहन के प्रवचन हुए एवं 10:45 पर पहली लाइन स्थित श्री चैत्यालय जी से जुलूस निकाला।
जुलूस में पालकी जी में जिनवाणी विराजमान की गई। जुलूस में महिलाएं पीले वस्त्र में एवं पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्र में थे। युवाओं ने भजन गाये और उन भजनों पर महिलाओं एवं पुरुष वर्ग ने आरती, चौहर की एवं बालिकाओं ने गरबा नृत्य किया। दोपहर 1 बजे से पहली लाइन स्थित श्री महावीर भवन में पात्र भावना का आयोजन किया गया।
तारण तरण जयंती पर निकाली पालकी यात्रा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








