मार्चपास्ट की तैयारी शुरु
इटारसी। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के लिए देना बैंक के पास से तैयारी शुरु हो गई है। आज सुबह 8 बजे एमजीएम कालेज के एनसीसी केटेड, शासकीय बालक एवं कन्या शाला के एनसीसी केडेट, स्काउट गाइड, गुरुनानक और श्री टैगोर स्कूल के बैंड, सलामी गार्ड पहुंच गए थे। सुबह 8:30 बजे से देना बैंक के सामने से मार्चपास्ट शुरु हुआ। अतिथियों को मुख्य समारोह तक ले जाने वाली खुली जीप में जयकिशोर चौधरी और संजीव अग्रवाल थे। मार्चपास्ट देना बैंक से प्रारंभ होकर पहले जयस्तंभ पहुंचा। यहां अतिथियों ने प्रतीकात्मक झंडावंदन किया। सलामी दी गई और अतिथियों ने सलामी गार्ड का निरीक्षण किया। राष्ट्रगान के बाद यहां से पुन: पूरी टुकड़ी मार्च पास्ट करते हुए गांधी स्टेडियम के लिए निकली।
पहला दिन था, सबसे पहले सभी टुकडिय़ों में तालमेल बनाया गया। देना बैंक से जयस्तंभ चौक तक यह प्रक्रिया दो बार अपनायी गई। पहले दिन कुछ कदम आगे पीछे हुए जिन्हें ट्रेनर आशीष भदौरिया, मुकेश मैना और सुनील परमार ने ठीक कराए। दो बार के प्रयास में कदमताल के साथ काफी कुछ बेहतर हो गया। यहां से गांधी स्टेडियम तक पूरी टुकड़ी को पहुंचने में 18 मिनट का वक्त लगना चाहिए ऐसा माना जा रहा है। पहले दिन करीब 23 मिनट का वक्त निकला। एमजीएम कालेज की एनसीसी, स्काउट गाइड, बैंड दलों का इस वर्ष का यह पहला अभ्यास था। दूसरे दिन से इसमें काफी सुधार आता जाएगा। दूसरे दिन पहले दिन से और बेहतर होगा, ऐसा पहले दिन के प्रदर्शन से साफ हो गया।
तैयारी पर है पैनी नज़रें
नगर पालिका का राजनैतिक नेतृत्व, भाजपा पदाधिकारी, नगर पालिका का प्रशासनिक अमला पूरी तैयारी पर पैनी निगाह रख रहा है। कोई कमी न रह जाए इसके लिए छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखा जा रहा है। सुबह विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल के साथ नपा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी तैयारी पर नजरें रखी। सुबह श्री अग्रवाल के साथ स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी के नेतृत्व में सफाई अमले ने पूरे मार्ग पर सफाई करायी तो यातायात उपनिरीक्षक नागेश वर्मा के नेतृत्व में ट्रैफिक अमला और नगर रक्षा समिति के सदस्यों ने पूरे महात्मा गांधी मार्ग को मार्चपास्ट के लिए नो व्हीकल जोन बनाया। व्यवस्था बनाने वाली टीम में सभापति जसबीर सिंघ छाबड़ा, यज्ञदत्त गौर, राकेश जाधव, गोविन्द श्रीवास्तव, राहुल चौरे, जतिन बतरा सहित युवा टीम शामिल रही।
ताल के साथ मिलाए कदम, अब समय मिलाना है
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








