इटारसी। सर्व ब्राहम्ण महिला संगठन द्वारा प्रज्ञान स्कूल के प्रांगण में नववर्ष मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन की विशेषता थी कि इसमें समाज की तीन पीढियों ने मिलकर,संगठित हो हल्दी कुमकुम का उत्साह मनाया। युवा पीढी में युवतियों ने कई गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में भाग लिया, वहीं सीनियर सिटिजन ग्रुप ने भजन गाकर जीवन के कई संदेश दिए।
इस अवसर पर श्रीमती कल्ना शर्मा ने भी युवतियों को उत्साह से वर्ष भर होने वाले हर कार्यक्रम में भागीदारी पर बल दिया। कार्यक्रम में श्रीमती साधना दुबे, उषा शुक्ला एवं माधवी मिश्रा ने अपनी भागीदारी, कार्यक्रम को सफल बनाकर दी। कार्यक्रम का संचालन नीतू मिश्रा एवं कुसुम तिवारी और आभार प्रदर्शन श्रीमती इंदिरा तिवारी ने किया।
तीन पीढियों ने मिलकर मनाया मिलन समारोह
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








