इटारसी। शहर तीसरी बार ओडीएफ घोषित हुआ है। पिछले दिनों भोपाल से आयी टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। नपा इटारसी को तीसरी बार शहर ओडीएफ होने का प्रमाण पत्र जारी हो गया है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला ने बताया कि टीम ने प्रियदर्शिनी नगर, सरदार पटेलपुरा के स्लम एरिया के अलावा सुभाष वार्ड, देशबंधुपुरा, एमजी रोड, सूरजगंज चौराह क्षेत्र सहित उन सभी स्थानों पर भ्रमण किया जहां खुले में शौच की संभावना होती है। इसके अलावा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला और तालाब का निरीक्षण किया। टीम के निरीक्षण के बाद नपा को ओडीएफ का प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। बता दें कि शहर तीसरी बार ओडीएफ घोषित हुआ है।
तीसरी बार ओडीएफ हुआ शहर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








