इटारसी।एमजीएम कॉलेज में तीसरे और पांचवे सेमेस्टर के फार्म भरने की अंतिम तिथि विश्व विद्यालय ने बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 1 नवंबर तक आवेदन फार्म भर सकते हैं। आज अंतिम तिथि को तकनीकि परेशानियों के चलते सैंकड़ों विद्यार्थी आवेदन फार्म भरने से वंचित रह गए। छात्र नेताओं ने इस संबंध में यूनिवर्सिटी बात की, इसके बाद आवेदन फार्म की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद पगारे ने कहा कि 9 अक्टूबर से फार्म भरे जा रहे हैं, लेकिन ज्यादातर विद्यार्थी अंतिम तिथि के आसपास ही कालेज आते हैं, एक साथ इतनी भीड़ होने से परेशानी हो रही है। न्यूनतम स्टाफ और पीओएस मशीनों की संख्या भी चार ही है। फार्म के लिए चार काउंटर बनाए हैं, जबकि कालेज में तीन हजार विद्यार्थी हैं। उन्होंने बताया कि पीओएस मशीन और प्राप्त करने के लिए बैंक में आवेदन दिया है, लेकिन हमें फिलहाल चार ही मशीनें उपलब्ध करायी हैं। इसके अलावा पिछले दो दिनों से बिजली भी परेशान कर रही है। कालेज में एक जेनरेटर है, जो इतना भार वहन नहीं कर पा रहा है। इससे दो कम्प्यूटर ठीक चल रहे हैं, तीसरे कुछ धीमा है जबकि चौथा कम्प्यूटर चल ही नहीं पाता है। इस बार यूनिवर्सिटी ने प्रायवेट और रेग्युलर के विद्यार्थियों को एक साथ फार्म भरने को कहा है, इस कारण भी भीड़ हो रही है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने फार्म भरने की अंतिम तिथि 1 नवंबर कर दी है।
तीसरे और पांचवे सेमेस्टर के फार्म 1 नवंबर तक भरे जा सकेंगे
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








