इटारसी। डीजल शेड में आयोजित तेल बचत पखवाड़ा के अंतर्गत आज ज्ञान प्रतियोगिता में सभी विभागों से 50 कर्मचारियों से भाग लिया। प्रतियोगिता के नियंत्रक अधिकारी राजेश पटेल सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता थे।
इस प्रतियोगिता में 50 अंक के 30 प्रश्न रिक्त स्थान और निशान लगाने दिए गए थे जिन्हें 30 मिनट में हल करने थे। सारे प्रश्न करंट जनरल नॉलेज और रेलवे, लोको, फ्यूल से संबंधित थे। कर्मचारियों के तीन ग्रुप थे जिसमें एक ग्रुप सुपरवाईजर दूसरा टेक्नीशियन/लिपिक का और तीसरा ग्रुप हेल्पर का था। ग्रुप में जिसने अधिक अंक प्राप्त करे वह प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता घोषित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता कर्मचारी के तुरंत डिसीजन और जनरल नॉलेज टेस्ट करने के लिए रहती है। पेपर बनाने का कार्य केजी गोस्वामी (मुख्य लोको निरीक्षक (डी) को दिया था। उनके सहयोगी के रूप में राकेश कुमार,जेके नवरे फ्यूल और ट्रेनिंग स्टाफ थे। शनिवार को डीजल लोको शेड इटारसी के सभी कर्मचारियों के लिए, क्रिकेट प्रतियोगिता सुबह 10 बजे और शाम को 5 बजे बेडमिंटन प्रतियोगिता सीनियर इंस्टीट्यूट में रहेंगी।
तीस मिनट में हल कराए तीस सवाल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








