होशंगाबाद। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कुकरा चौकी पर मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात को एक तेंदुआ ने हमला कर वहां सो रहे चौकीदार को मौत के घाट उतार दिया। तेंदुआ के हमले मेें चौकीदार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही टाइगर रिजर्व का अमला कुकरा पहुंच गया था। मृतक चौकीदार का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के डिप्टी डॉयरेक्टर अनिल शुक्ला ने बताया कि कुकरा चौकी पर 2-3 चौकीदार सो रहे थे। आधी रात के करीब तेंदुआ ने चौकीदार धन्नालाल पर हमला किया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सोहागपुर से पुलिस बल मौके पर पहुंची। मृतक के शव को रात में ही अस्पताल पहुंचा दिया था। टाइगर रिजर्व की टीम भी कुकरा भेजी गई है। मामले की जांच की जा रही है। लॉकडाउन की वजह से जंगली जानवरों का मूवमेंट जंगल के बाहर भी बढ़ गया है।
अनुकंपा नियुक्ति की मांग
स्थायी कर्मचारी कल्याण संघ ने धन्नालाल मस्कोले की तेंदुए के हमले में मौत के बाद उसके परिजन को अनुकंपा नियुक्ति की मांग का एक पत्र उपसंचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को दिया है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि धन्नालाल मस्कोले उम्र 48 वर्ष टाइगर रिजर्व रेंज मटकुली में कार्यरत था। ड्यूटी के दौरान तेंदुआ के हमले में माया गया है। कोविड-19 के तहत कर्मचारियों को लगभग 50 लाख का बीमा प्रदान किया जाता है स्थायी कर्मचारियों को उसी तरह लगभग 1000000 की अनुदान राशि उनके परिवार को दी जाए एवं उनके परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। शेष राशि उनकी पत्नी के खाते में डाल दी जाए। जिलाध्यक्ष सुधीर तिवारी ने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो स्थायी कर्मचारी कल्याण संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
तेंदुआ के हमले में चौकीदार की मौत


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com