इटारसी। निसर्ग तूफान का असर होशंगाबाद जिले में भी दिखाई देने लगा है। बुधवार को दोपहर बाद बूंदाबांदी के बाद शाम से रिमझिम बारिश का दौर प्रारंभ हो गया। आसमान पर बादल, ठंडी हवाओं और रिमझिम बारिश के बाद मौसम में शीतलता आ गयी और तापमान में दस डिग्री सेल्सियस से भी अधिक गिरावट आ गयी है।
तीन दिन पूर्व तक जितना तापमान निम्रतम रहता था, उतना आज बुधवार को उच्चतम रहा। मंगलवार की रात 1 बजे के बाद से आसमान पर छाए बादलों के बाद रिमझिम फुहारों ने मौसम में अचानक बदलाव लाकर पारे की चाल थाम ली है। बुधवार को दोपहर के वक्त मौसम अधिकतम 32 डिग्री के आसपास रहा।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अल्पकालिक तेज हवा का अनुमान बताया है। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है। होशंगाबाद जिले में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक 24 से 36 घंटे में मौसम बिगड़ सकता है ओर प्रदेश के 45 जिलों सहित होशंगाबाद जिले में भी तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। दरअसल मानसून और चक्रवाती तूफान के असर से धूल भरी आंधी चलने और तेज बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।
तेज हवाएं के साथ बारिश का दौर शुरु

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









