इटारसी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पूड़ी लाइन में निर्माणाधीन दुकान में तोडफ़ोड़ करने पर दुकान को सील कर दिया है। सीएमओ सुरेश दुबे गुरुवार की शाम को तकनीकि स्टाफ के साथ पूड़ी लाइन पहुंचे जहां प्रकाश दुधानी नामक दुकानदार निर्माणाधीन दुकान में तोडफ़ोड़ करके अपने मुताबिक कर रहा था। सीएमओ ने तत्काल दुकान सील करायी है। सीएमओ श्री दुबे ने बताया कि यह शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला है। दुकानदार ने दुकान के बीम को नुकसान पहुंचाया है, वह दुकान को आधा फुट नीचे कर रहा था। शनिवार को तकनीकि समिति से जांच कराके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तोडफ़ोड़ पर निर्माणाधीन दुकान सील
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








