---Advertisement---

थैला लेकर भाग रहे चोर को आरक्षक ने तत्परता से पकड़ा

By
On:
Follow Us

इटारसी। रेलवे स्टेशन के मुसाफिरखाने में बैठे चंडीगढ़ निवासी एक यात्री का थैला लेकर भाग रहे एक चोर को आरपीएफ आरक्षक ने तत्परता से पकड़ लिया। यात्री का नाम वीरेन्द्र सिंह चौहान है जो मूलत: बैतूल निवासी है और वर्तमान में चंडीगढ़ में एलआईसी कंपनी में ड्रायवर है जो वहां न्यायाधीश की गाड़ी का चालक है। उसे नहीं पता था कि उसका थैला चोरी हो गया है।
चंडीगढ़ से ट्रेन से बैतूल जा रहे एक यात्री का थैला यहां रेलवे स्टेशन के मुसाफिरखाने से एक चोर ने चुराकर भागा तो एक आरपीएफ आरक्षक ने उसे तत्परता से पकड़ लिया। दरअसल, यात्री वीरेन्द्र सिंह चौहान चंडीगढ़ से अपनी पत्नी के साथ जिस ट्रेन से आया था वह इटारसी से शिर्डी जाती है और उसे बैतूल जाने के लिए ट्रेन बदलना था। ट्रेन दोपहर एक बजे थी और इंतजार के लिए मुसाफिरखाने में बुकिंग विंडो के पास पत्नी अर्चना के साथ चादर बिछाकर सो गया। तीनों बैग रखे थे जिसमें से एक को लेकर छोटू नामक चोर भाग गया था। उसे तो आरपीएफ आरक्षक ने ही बताया कि उसका बैग लेकर कोई भागा था। आरपीएफ आरक्षक आर चायल नागपुर डिवीजन का है जो इटारसी में पदस्थ है। वह यात्री और चोर को लेकर जीआरपी थाने पहुंचा और घटना की जानकारी ड्यूटी आफिसर को दी। हालांकि यात्री ने चंडीगढ़ में निवास के कारण शिकायत करने से इनकार कर दिया है। यात्री ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। यात्री के अनुसार उसे बैतूल जाना था। बस से भी जा सकता था। लेकिन, पत्नी गर्भवती है इसलिए उसने कोई जोखिम उठाने से बेहतर ट्रेन से जाना समझा। बैतूल के लिए ट्रेन दोपहर एक बजे थी, अत: मुसाफिरखाने में ट्रेन का इंतजार कर रहा था। उसे तो पता ही नहीं था कि उसका झोला लेकर कोई भागा है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.