इटारसी। नगर पालिका के जल विभाग के अमले ने अवैध नल कनेक्शनधारकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दस अवैध नल कनेक्शन वैध किए तथा दस हजार रुपए का राजस्व वसूल किया है।
नगर पालिका का अमला बुधवार को वार्ड क्रमांक पांच एवं छह में यह अभियान चलाएगा। सीएमओ सुरेश दुबे ने ऐसे लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने अवैध कनेक्शन को वैध करा लें ताकि अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
दस अवैध कनेक्शन वैध किए
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








