---Advertisement---

दिखाई बच्चों ने ऊंची उड़ान

By
On:
Follow Us

इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे सीनियर सेकेंड्री स्कूल नयायार्ड में उड़ान 2019 के अंतर्गत पमरे जबलपुर जोन के अंतर्गत तीनों मंडलों जबलपुर, भोपाल और कोटा के पांचों रेलवे स्कूलों के 174 विद्यार्थियों ने इंटर स्कूल सांस्कृतिक प्रतियोगिता उड़ान 2019 में शानदार प्रस्तुति दी।
उद्घाटन सत्र में मंडल रेल प्रबंधक भोपाल उदय बोरवणकर के मुख्य आतिथ्य में रेलवे स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने चार विधाओं गायन, एकल अभिनय, नृत्य और रंगोली में जूनियर एवं सीनियर समूहों में शानदार प्रस्तुति दी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अति उत्साह के साथ एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों, पालकों एवं विद्यार्थियों की वाहवाही लूटी। समापन सत्र में मुख्य कार्मिक अधिकारी पमरे जबलपुर एमआर गोयल के मुख्य आतिथ्य एवं प्रभात कुमार सीपीडीई जबलपुर के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हआ। इस अवसर पर आकर्षक प्रस्तुतियों के बीच सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

इनको मिले पुरस्कार
एकल गायन कनिष्ठ वर्ग में प्रथम अनुज दीक्षित, द्वितीय रिधिमा राजपूत, एकल गायक वरिष्ठ वर्ग में प्रिंस कुमार प्रथम, सुहानी विश्वकर्मा द्वितीय, एकल नृत्य कनिष्ठ वर्ग में नंदिनी शुक्ला प्रथम, ऋषिका बोरासी द्वितीय, एकल नृत्य वरिष्ठ वर्ग में मानवी मेहता प्रथम, जाह्नवी दुबे द्वितीय, एकल अभिनय कनिष्ठ वर्ग में श्रीता कौरव प्रथम, मानस दुन्गे द्वितीय, अभिनय वरिष्ठ वर्ग में राशिका पटेल प्रथम, गौरव इंगले द्वितीय, समूह गायन कनिष्ठ वर्ग में महक ओनकर एवं साथी प्रथम, भूमिक कुमारी एवं साथी द्वितीय, समूह गायन वरिष्ठ में सुहानी विश्वकर्मा एवं साथी प्रथम, आदित्य दीक्षित एवं साथी द्वितीय, समूह नृत्य कनिष्ठ वर्ग में अर्पिता लौहार एवं साथी प्रथम, नेहा एवं साथी द्वितीय, समूह नृत्य वरिष्ठ वर्ग में यामिनी भैसारे एवं साथी प्रथम, मुस्कान ठाकुर द्वितीय और रंगोली प्रतियोगिता में प्राची एवं साथी प्रथम तथा मनीषा एवं साथी द्वितीय रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.