केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 सीपीई में राष्ट्रीय कबड्डी का समापन
इटारसी। केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 सीपीई में आज अंडर 14 कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब दिल्ली के नाम रहा। फाइनल मैच दिल्ली एवं जम्मू के बीच हुआ जिसमें दिल्ली ने 52 पांइट और जम्मू ने 30 पांइट अर्जित किए। दिल्ली की टीम ने 22 अंक अधिक अर्जित कर ट्राफी पर कब्जा किया। आज के हार्डलाइन मुकाबला बैंगलोर और पटना के बीच खेला गया जिसमें बैंगलोर ने 54 अंक अर्जित किये जबकि पटना ने 41 अंक अर्जित किये इस प्रकार बैंगलोर टीम ने 13 अंक अधिक अर्जित कर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन लोहार प्राचार्य केवि आमला थे तथा अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य आरके रूद्र ने की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अधिक से अधिक प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया। प्राचार्य आरके रूद्र ने समस्त प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। भोपाल संभाग के प्रशासनिक अधिकारी श्री महेश्वरी ने प्रतिभागियों को निरंतर खेल में आगे बढऩे की प्रेरणा दी।
पुरुस्कार वितरण के साथ उप प्राचार्य कविता जैन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न संभागों से आए हुए सभी मार्गदर्शक, शिक्षकों एवं सभी 22 संभागों से खेलने आए 197 खिलाडिय़ों एवं 24 एस्कार्ट ने विद्यालय की व्यवस्थाओं के प्रति अपने अनुभव बांटे।









