इटारसी। शहर में पुलिस जितनी सक्रियता दिखाने का प्रयास कर रही है, बदमाश और भी अधिक तेजी से अपनी करतूतों को अंजाम देने लगे हैं। बीती रात एक दिव्यांग को ही लुटेरों ने निशाना बना दिया। पुलिस गश्त में कमी से ऐसे लूट की घटनाओं को अक्सर बदमाश अंजाम दे देते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मृत्युंजय टाकीज के आसपास दिव्यांग जुगनू पिता गुरबत गांधी पर प्राणघातक हमला कर उसका मोबाइल और करीब 3 हजार रुपए लूट लिए गए। नया गुरुद्वारा के पास मालवीयगंज निवासी जुगनू सुबह मरणासन्न मिला। आकाश करण और सोनू नामक युवकों ने सुबह 8 बजे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से यहां सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। उसके सिर, मुंह और नाक पर गंभीर चोट है। हमलावर ने उस पर नुकीली चीज से हमला किया है। जुगनू फिलहाल बेहोश है, इसलिए घटना की संपूर्ण जानकारी और बदमाशों की पहचान सामने नहीं आ पा रही है।
दिव्यांग जुगनू को भी नहीं छोड़ा बदमाशों ने
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








