जनपद में हुई बैठक में बनी कार्ययोजना
इटारसी । नगर पालिका परिषद इटारसी और जनपद पंचायत केसला के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजन विवाह कार्यक्रम 11 मार्च को इटारसी में आयोजित किया जाएगा।
जनपद पंचायत केसला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीपी सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में पात्रों का आपस में परिचय कराके उनका विवाह कराया जाएगा। इस कार्य में सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद भी ली जाएगी। कार्यक्रम एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष आठ प्रकरण थे, इस वर्ष उससे अधिक विवाह कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग की टीम बनाकर काम होगा। पिछले वर्ष जो कार्ययोजना बनायी थी, उसी तरह इस वर्ष भी काम होगा। इसके अंतर्गत एक-एक विवाह एक जोड़े को गोद लेकर यह प्रयास करेगा कि विवाह बाद जोड़ा अपना गुजारा ठीक तरह से चला सके। उन्होंने बताया कि इस दौरान यदि कोई अंतर जातीय विवाह होता है तो उस जोड़े को तीन लाख रुपए की आर्थिक सहयोग आदिम जाति विकास विभाग से मिलेगी।
दिव्यांग विवाह कार्यक्रम 11 को
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








