---Advertisement---

दिव्यागों का सामूहिक विवाह समारोह 7 जून को

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक संस्थाओ के सहयोग से 7 जून को दिव्यागो का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमे दिव्यांगो को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना तथा नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना से लाभांवित किया जाएगा। सामूहिक विवाह समारोह होशंगाबाद मे अग्निहोत्री गार्डन फेस-2 मे आयोजित किया जा रहा है। समारोह के लिये जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। इसकी तैयारी बैठक कलेक्ट्रेट के रेवा सभाकक्ष मे आयोजित की गई। बैठक मे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.सी.शर्मा तथा अपर कलेक्टर मनोज सरियाम ने तैयारियो की विभाग वार समीक्षा की।
अपर कलेक्टर ने कहा कि दिव्याग विवाह समारोह के लिये अब तक 22 युगल पंजीकृत हुए है। आसपास के जिलो मे भी इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है। अन्य पात्र दिव्यांगों को भी इस समारोह से लाभांवित करने के प्रयास करे। इसमे विवाह बंधन मे बंधने वाले दिव्यांगों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बर्तन, कपडे, घरेलू तथा उपयोग की सामग्री श्रृंगार सामग्री तथा वधु को सहायता राशि दी जाएगी। इसके साथ-साथ कई स्वंयसेवी संस्थाओ एवं दानदाताओ द्वारा दिव्यांग वर-वधु को आभूषण सामग्री कपडे, बर्तन आदि प्रदान किये जा रहे है। वर अथवा वधु मे किसी एक के दिव्यांग होने पर उसे 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यदि वर-वधु दोनो दिव्यांग है तो उन्हे एक लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
अपर कलेक्टर ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह के लिये विभिन्न अधिकारियो को उत्तरदायित्व दिया गया है। सौपे गये उत्तरदायित्व के अनुसार सभी तैयारियां सुनिश्चित करे। सामूहिक विवाह समारोह मे शामिल दिव्यागो तथा उनके परिजनो के भोजन एवं आवास की पूरी व्यवस्था रहेगी। वर-वधु 6 जून को समारोह स्थल पहुंच जाएगे। उनका परंम्परागत रूप से स्वागत करे। एसडीएम तथा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उन्हे समारोह स्थल तक पहुचाने की व्यवस्था करे। मेहदी तथा संगीत कार्यक्रम 6 जून की शाम मे होगा। विवाह 7 जून को प्रात: 10:30 बजे से सम्पन्न कराये जाएंगे। विवाह वैदिक परम्परा के अनुसार सम्पन्न कराये जाएगे। उन्होने सुरक्षा व्यवस्था, मंच सज्जा, आतिशबाजी तथा बैंड व्यवस्था, भोजन एवं नाश्ता वितरण, वाहनो की पार्किग, अधिकारियो कर्मचारियो को पहचान पत्र देने तथा उपहार सामग्री के संबंध मे निर्देश दिये। बैठक मे डिप्टी कलेक्टर मनोज उपाध्याय, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती प्रमिला वाईकर, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.