इटारसी। नगर पालिका कार्यालय के नीचे स्थित दुकान में शौचालय का गंदा पानी गिरने की शिकायत का एक पत्र दुकानदार अमित कापरे ने सीएमओ को सौंपकर आरोप लगाया है कि लागतार आवेदन के बावजूद उनकी दुकान में गिर रहा पानी को बंद नहीं किया गया है। वे सफाई विभाग के सभापति और इंजीनियर को भी यह बात बता चुके हैं, बावजूद इसके समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है।
दुकानदार अमित कापरे ने कहा कि नगर पालिका परिसर के नीचे उनकी दुकान है और उसके ऊपर ही नगर पालिका का शौचालय बना हुआ है। इसके निस्तार का पाइप दुकान के पीछे से होकर एक चैंबर के माध्यम से नाली में मिलता है जो विगत एक माह से फूटा हुआ है। इससे मल-मूत्र का पानी उसकी दुकान के सामने एवं बाजू में स्थायी रूप से भरा हुआ है। उन्होंने इस संबंध में स्वास्थ्य सभापति राकेश जाधव को भी फोन पर और सब इंजीनियर आदित्य पांडेय को भी बताकर मौका-ए-मुआयना करा चुका हैं।
श्री कापरे ने आरोप लगाया कि वे कांग्रेस से जुड़े हैं, इसलिए भाजपा शासित नगर पालिका में जानबूझकर उनकी इस समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वे सीएम हेल्पलाइन में भी इसकी शिकायत कर चुके हैं जिस पर 20 नवंबर को प्राप्त निराकरण को अंतिम मानते हुए वरिष्ठ स्तर से मेरी शिकायत को निरस्त कर दिया है।
दुकानों में गिरता है शौचालय का पानी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








