---Advertisement---

देरी होने से यात्रियों ने किया स्टेशन पर हंगामा

By
On:
Follow Us

इटारसी। गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस के एस-1 कोच का एक्सल बाक्स खराब होने से यहां ट्रेन की बोगी को अलग करके ट्रेन रवाना करना पड़ा। बोगी को अलग करने से इसमें बैठे यात्रियों को दूसरी बोगियों में शिफ्ट करना पड़ा जिससे नाराज यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया।
बताया जाता है कि यदि यहां बोगी को अलग नहीं किया जाता और ट्रेन चली जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। एक रेल कर्मी की सजगता से हादसा टाला जा सका है। इस पूरी कवायद में ट्रेन यहां से 2 घंटे की देरी से रवाना हुई।
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 3 बजे प्लेटफार्म 3 पर आई यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस की आरक्षित बोगी एस-1 अचानक सिक हो गई। इसका एक्सल बाक्स खराब बताया गया। रेलसूत्रों के अनुसार इस बोगी में 80 से अधिक यात्री बैठे थे। बोगी सिक होने से यात्रियों को दूसरी बोगी में शिफ्ट करने का निर्णय लिया तो यात्रियों ने प्लेटफार्म पर जमकर हंगामा किया। सारी कवायद में ट्रेन सुबह पांच बजे यहां से रवाना हो सकी। इटारसी से होकर भोपाल की जाने वाली ट्रेन नंबर 15024 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस रात करीब 3 बजे इटारसी पहुंची थी। नियमित जांच में रेलकर्मचारियों को पता चला कि ट्रेन के एस-1 कोच का एक्सल बॉक्स खराब हो गया है। रेलकर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और फिर सुधार कार्य शुरु हुआ, लेकिन अंतत: बोगी बदलने का निर्णय लिया। इस कोच को हटाकर इसकी जगह दूसरा कोच लगाया गया जिसमें करीब दो घंटे का वक्त लगा जिससे यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.