इटारसी। शहर के मालवीयगंज स्थित भगवती भवन के पास दो गुटों में विवाद के बाद तलवारें निकल आयीं। इसके बाद पुलिस के पास मामला पहुंचा तो दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है। घटना रविवार की रात करीब 12 बजे की बतायी जा रही है।
भगवती भवन के पास एक सिंधी परिवार और एक ठाकुर परिवार में झगड़ा हो गया। बताया जाता है कि एक गुट ने तलवार निकाल ली। पुलिस के अनुसार सिंधी परिवार की ओर से मुकेश पिता मनोहर खुरानी ने शिकायत दर्ज करायी है कि मोनू ठाकुर अपने दो अन्य साथियों के साथ तलवार और चाकू लेकर आया और उनके साथ मारपीट की। उनके अनुसार ये लोग घर के पास गाली गलौच करते हैं, रोकने पर उन्होंने यह मारपीट की घटना की है। इधर मामले में मोनू ठाकुर ने भी सिंधी परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। भारत माता मंदिर के पास रहने वाले मोनू उर्फ राहुल पिता बहादुर ठाकुर ने शिकायत में बताया कि उसके चाचा भगवती भवन के पास रहते हैं, सिंधी परिवार उनके साथ गाली गलौच करते हैं। वे लोग इसी बात पर बातचीत करने गये थे तो गौरव, दीपक और बिट्टी सिंधी ने उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दो गुटों में चली तलवार, रिपोर्ट दर्ज
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







