---Advertisement---

दो दर्जन से अधिक ट्रेन निरस्त, एक दर्जन लेट

By
On:
Follow Us

इटारसी। महाराष्ट्र में 29 अगस्त को हुई 12290 नागपुर-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस दुरंतो एक्सप्रेस की दुर्घटना एवं भारी बारिश के कारण रेलयातायात पर बुरा असर पड़ रहा है। हालात यह है कि ट्रेनों की कई घंटों की लेटलतीफी के कारण कई ट्रेनों के लिए निर्धारित शेड्यूल अनुसार रैक उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, यही कारण है कि रेलवे ने करीब दो दर्जन ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से ही निरस्त किया गया है।
जिन ट्रेनों को निरस्त किया है, उनमें 11072 कामायनी एक्सप्रेस 1 सितंबर, 11071 कामायनी एक्सप्रेस 1 सितंबर, 11015 कुशीनगर एक्सप्रेस 1 एवं 2 सितंबर, 11016 कुशीनगर एक्सप्रेस 3 एवं 4 सितंबर, 12533 पुष्पक एक्सप्रेस 1 सितंबर, 15102 मुंबई सीएसटी-छपरा 1 सितंबर, 15101 छपरा-मुंबई सीएसटी 5 सितंबर, 11058 अमृतसर-मुंबई सीएसटी 1 सितंबर, 11057 मुंबई सीएसटी-अमृतसर 1 एवं 2 सितंबर, 12138 पंजाबमेल1 सितंबर, 12137 पंजाब मेल 1 सितंबर, 12172 हरिद्वार-मुंबई सीएसटी 1 सितंबर, 22121 लोतिट-लखनऊ एक्सप्रेस 2 सितंबर, 12321 हावड़ा-मुंबई सीएसटी मेल 1 एवं 2 सितंबर, 12322 मुंबई सीएसटी-हावड़ा मेल 1 सितंबर, 12168 वाराणसी-लोतिट एक्सप्रेस 1 सितंबर, 12167 लोतिट-वाराणसी एक्सप्रेस 2 सितंबर, 11094 महानगरी एक्सप्रेस 1 सितंबर, 11093 महानगरी एक्सप्रेस 2 सितंबर, 12166 वाराणसी-लोतिट एक्सप्रेस 1 सितंबर, 11061 लोतिट-दरभंगा एक्सप्रेस 2 सितंबर, 11062 दरभंगा-लोतिट एक्सप्रेस 1 एवं 2 सितंबर, 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस 1 सितंबर, 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 1 सितंबर, 11082 गोरखपुर-लोतिट एक्सप्रेस 1 सितंबर 15102 मुुंबई सीएसटी-छपरा एक्सप्रेस 1 सितंबर, 12142, पाटलीपुत्र-लोतिट एक्सप्रेस 1 सितंबर, 12141 लोतिट-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 1 सितंबर को रद्द रहेगी।

एक दर्जन ट्रेनें लेट
महाराष्ट्र में दुर्घटना और बारिश की वजह से रेल संचालन प्रभावित हुआ है। अब भी करीब एक दर्जन ट्रेनें देरी से चल रही हैं। रेलवे पूछताछ केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार 11062 मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 2 घंटे, 12533 लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस 12 घंटे, 11068 फैजाबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 12 घंटे, 13202 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-राजेन्द्र नगर जनता एक्सप्रेस 8 घंटे, 11015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर 6 घंटे, 11057 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस 5 घंटे, 22458 हुजूरसाहब-नांदेड़ 12 घंटे, 12165 लोतिट-बनारस रत्नागिरी 4 घंटे की देरी से चल रही हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.