---Advertisement---

दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज

By
On:
Follow Us

इटारसी। पथरोटा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रयास कर मारपीट और गाली गलौच का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। इसी तरह से दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने शिकायतकर्ता पक्ष के खिलाफ भी चार लोगों पर प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
पुलिस कंट्रोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ग्वाड़ी निवासी फरियादी सुनीता पति संतोष यादव 40 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि आरोपी एहसान खान, रेहाना बी, एहसान खान का भाई और रेहाना के लड़के ने घर में घुसकर उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 452, 294, 308, 323, 506 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। घटना बुधवार की शाम करीब 7 बजे की है लेकिन फरियादी ने शिकायत रात करीब सवा तीन बजे की है। घटना में घायल सुनीता का डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में उपचार किया गया।
इसी तरह से दूसरे पक्ष से फरियादी एहसान खान पिता दिलदार खान 30 वर्ष ग्राम कुकड़ी ने शिकायत दर्ज करायी है कि संतोष यादव के घर के सामने ग्वाड़ीडोबी तालपुरा में संतोष यादव, राजकुमार यादव, संतोष यादव का बड़ा लड़का और भूरा ने रास्ता रोककर गालियां दी तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना में एहसान, हरफान, शहजाद, रेहाना बी घायल हुए जिनका सरकारी अस्पताल उपचार किया गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों पर 341, 294, 308, 323, 506, 34 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.