---Advertisement---

दो युवकों पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज

By
On:
Follow Us

इटारसी। सिटी थाने में आज दो युवकों पर छेड़छाड़ का मामला पंजीबद्ध किया है। एक युवक भोपाल निवासी है तथा दूसरा यहां मालवीयगंज का रहने वाला है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहरागांव निवासी एक नाबालिग ने शिकायत दर्ज करायी है कि भोपाल का रहने वाला युवक आकाश पिता कैलाश नंदोरे जो वर्तमान में अपने नाना के यहां मेहरागांव में रहता है, रोज उसका पीछा करता और छेड़छाड़ करता है। लगातार युवक की हरकतों से परेशान होकर नाबालिग ने उसकी शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने आरोपी को धारा 354 डी और पास्को एक्ट की धारा 11 (द्ब1) 12 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध करके गिरफ्तार कर लिया है।
इसी तरह से न्यास कालोनी निवासी एक युवती ने किरन कम्प्यूटर के संचालक किरन पिता पिता युवराज गड़े के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करायी है। युवती का कहना है कि युवक उसके पड़ोस में कम्प्यूटर सुधारने आया था, उसने पानी मांगा और घर के भीतर आकर उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 354 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.