इटारसी। शहर में लगातार सटोरिये पकड़ में आ रहे हैं। लेकिन, केवल वे सटोरिये जो एजेंट के तौर पर कार्यरत हैं और इनको पकडऩे के बाद पुलिस के हाथ कुछ सौ रुपए ही लगते हैं। यानी सट्टे के कारोबार की सबसे छोटी इकाई पर ही पुलिस की नजरें हैं, बड़े और दिग्गज खाईबाज तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंचे हैं। छोटे-छोटे सटोरियों पर हाथ डालने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। जाहिर है, पुलिस से सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही का इंतजार इस शहर को है।
पुलिस ने बीती शाम नाला मोहल्ला, ओवरब्रिज तिराहा पुरानी इटारसी से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है तो मेहरगांव से चार जुआरी भी पकड़े हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाला मोहल्ला में सट्टा लिख रहे मिथुन पिता खुशीलाल पटेल निवासी मेहरागांव को पुलिस ने पकड़ा जिससे सट्टा सामग्री और केवल 150 रुपए जब्त किये हैं। इसी तरह से ओवरब्रिज तिराहे से हेमंत पिता गोकुल दास, निवासी शनि मंदिर के पास पुरानी इटारसी को पकड़कर उससे नगद दो सौ रुपए और सट्टा सामग्री जब्त की। मेहरागांव से शम्मी, सुनील, अनिल, रमेश को जुआ खेलते पकड़कर ताश के पत्ते और 1180 रुपए जब्त किये हैं।
दो सटोरिये और चार जुआरी गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







