नि:शुल्क रोग निदान एवं चिकित्सा शिविर
इटारसी। इनरव्हील क्लब एवं चिरायु मेडिकल कालेज एवं हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क रोग निदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में किया। शिविर में शहर और आसपास के लगभग दो सौ मरीजों ने अपना पंजीयन कराया। चिरायु मेडिकल कालेज एवं हास्पिटल भोपाल से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की।
इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती संध्या संतोष सोनी ने बताया कि शिविर में नाक, कान और गले रोग से संबंधित 7 मरीज, सर्जरी के दो, मेडिसिन के 3 आर्थो के 3 मरीजों का चयन भोपाल में उपचार के लिए किया गया। चिरायु अस्पताल के डॉ मृत्युंजय, डॉ. अक्षय, डॉ शशांक, डॉ राहुल, डॉ एके शिवानी और नेत्र सहायक राकेश श्रीवास्तव, पीआरओ राजा भैया ने परीक्षण किया। भोपाल में उपचार और सर्जरी के योग्य मरीजों को बस से भोपाल ले जाया गया है।
शिविर में क्लब की गीतादेवी अग्रवाल, कावेरीदेवी अग्रवाल, संध्या सोनी, मंजीत सोखी, मीना अग्रवाल, नीलम खंडेलवाल, पुष्पा खंडेलवाल, शोभा राजपूत, इंदिरा अग्रवाल, कुसुम दरड़ा, अनुपमा अग्रवाल, सविता साहू, मिनौती बनर्जी, शीतल अरोरा, रेणू कोहली, अंजू शर्मा, रेखा सोनी, सावित्री अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, रेणु सोखी सहित रोटरी क्लब के रामनाथ चौरे व उनके साथियों का विशेष योगदान रहा।
दो सौ मरीजों का पंजीयन, 15 भोपाल भेजे
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








