पमरे मजदूर संघ ने की विद्युत लोको शेड में द्वार सभा
इटारसी। एनएफआईआर के आह्वान पर वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की टीआरएस/टीआरडी शाखा एवं इटारसी की सभी ब्रांचों द्वारा रेल एवं केन्द्र सरकार को मजदूर विरोधी नीति तथा रेल संगठनों में 4200 ग्रेड पे के सुपरवायजरों को नहीं रहने को कहा गया है, इसके विरोध में एसी शेड में द्वारसभा का आयोजन किया। संघ ने इसे रेल संगठनों को कमजोर करने की साजिश बताया।
इस अवसर पर जोनल संगठन आरके यादव ने रेलवे में ठेकेदारी एवं संगठन को कमजोर करने की रेलमंत्री की साजिश बताते हुए इसका विरोध किया। सभा को भूमेश माथुर, सरताज हुसैन, शेख रमजान, महाकालेश्वर कश्यप, मिलन गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। सभा का संचालन जगदीश जुनानिया ने किया। सभा में शंकर राव, रीतश, मनोज कलोसिया, प्रकाश यादव, अर्जुन उटवार, श्याम कुमार, कुलदीप दुबे, अभिमन्यु सिंह सहित सैंकड़ों कर्मचारी मौजूद थे।
द्वारसभा में रेल नीति के खिलाफ गरजे नेता
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








