इटारसी। आज समीपस्थ ग्राम धौंखेड़ा में 3.15 एमवीए, 33/11केवी उपकेन्द्र का भूमिपूजन विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल, जनपद अध्यक्ष संगीता सोलंकी, कृषि मंडी अध्यक्ष विक्रम तोमर, एसई जावेद जाफरी, डीई समीर शर्मा, सुधीर शर्मा, भगवती चौरे सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विस अध्यक्ष ने कहा कि धौंखेड़ा में डेढ़ करोड़ से बनने वाले उपकेन्द्र से लगभग 11 गांवों के नागरिकों को लाभ होगा और यहां की बिजली व्यवस्था में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर जनता की सेवा में लगी है और विद्युत व्यवस्था में पहले की अपेक्षा सुधार आया है तथ आगे भी सुधार किया जाएगा। उन्होंने किसानों से कहा कि तीसरी फसल के विषय में पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
धौंखेड़ा में विद्युत उपकेन्द्र का भूमिपूजन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







