इटारसी। आज दोपहर नए एसडीएम हिमांशुचंद्र ने यहां कार्यभार संभाल लिया है। निवृतमान एसडीएम अभिषेक गेहलोत का तबादला होशंगाबाद हो गया है। हिमांशु चंद्र प्रशिक्षु आईएएस हैं। इससे पहले वे रायसेन में सहायक कलेक्टर थे। वे इटारसी के तीसरे ऐसे एसडीएम हैं जो आईएएस हैं। इनसे पूर्व प्रशिक्षु आईएएस षड्मुख प्रिया और धनराजू एस ने भी इटारसी में बतौर एसडीएम अपनी सेवाऐं दी थी। नवागत एसडीएम 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
नए एसडीएम ने कार्यभार संभाला
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








