---Advertisement---

नए भवन के प्रांगण में मूलभूत सुविधाओ की होगी पूर्ति : प्रभारी मंत्री

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण, उद्यानिकी व वन राज्य मंत्री तथा होशंगाबाद जिले के प्रभारी मंत्री श्री सूर्य प्रकाश मीना ने सोमवार को सोहागपुर के नए तहसील भवन का लोकार्पण किया। लगभग 65 लाख रूपए की राशि से
निर्मित नए तहसील भवन में सभी मूलभूत सुविधाओ की पूर्ति करने की जानकारी देते हुए प्रभारी मंत्री ने बताया कि तहसील प्रांगण में सभी मूलभूत सुविधाएं जुटाने का विशेष प्रयास किया जाएगा, उन्होने अधिवक्ता संघ सोहागपुर की
मांग पर तहसील प्रांगण में ही अनुविभागीय राजस्व अधिकारी का कार्यालय 6 माह में बनाने की बात कही। लोकार्पण समारोह के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री मीना ने कहा कि नए भवन से किसानो व मजदूरो को
भी आसानी होगी। प्रभारी मंत्री ने लोगो की मांग पर शीघ्र ही सेमरी हरचंद में पुलिस थाना खोलने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि म.प्र. उत्तरोत्तर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। पूर्व में म.प्र. पूरे देश में विकास
के मामले में 18वें नम्बर पर था, किंतु अब म.प्र. विकास के मामले में पूरे भारत में 5वें स्थान पर है। प्रभारी मंत्री ने इस का श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को देते हुए कहा कि उनके 11 वर्ष के कार्य काल में प्रदेश
तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। प्रभारी मंत्री ने बताया कि म.प्र. शासन ने किसानो के पक्ष में अभूतपूर्व निर्णय लिया है। यदि किसान अपनी उपज कृषि उपज मंडी में बेचते है तो व्यापारी तत्काल उसे उपज की आधी
कीमत देगा एवं आधी कीमत आरटीजीएस के माध्यम से किसान के बैंक खाते में जमा हो जाएगी। प्रभारी मंत्री ने बताया कि शासन पूर्व की तरह इस वर्ष भी किसानो से 8 रूपये प्रति किलो की दर से प्याज खरीदेगी। उन्होने बताया
कि शासन ने मूंग का समर्थन मूल्य 5 हजार रूपये Ïक्वटल तय किया है। उन्होने बाबई कृषि उपज मंडी में भी समर्थन मूल्य पर किसानो से मूंग खरीदने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री श्री मीना ने तहसील परिसर प्रांगण में पौधरोपण
भी किया एवं तहसील भवन का निरीक्षण किया।
सोहागपुर विधायक श्री विजय पाल सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में उनकी विधानसभा क्षैत्र में विकास के मामले में काफी बदलाव का वातावरण हुआ है। चाहे स्कूल हो, चाहे सडक, चाहे आईटीआई हर क्षैत्र में विकास हुआ है।
विधायक ने कहा कि जल्द ही 6 माह में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय का भवन भी बनाया जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि शोभापुर में भी पुलिस थाना बनाने का प्रस्ताव प्रस्तावित है। उन्होने अधिवक्ताओ के बैठने के लिए
पक्षकार भवन बनाने एवं इसके लिए अपनी विधायक निधि से 18 लाख 10 हजार रूपये देने की बात कही।
इसके पूर्व अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री ब्राजेश सक्सेना ने तहसील कार्यालय की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशल पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोहागपुर मंजू जगदीश अहिरवार, जनपद
पंचायत अध्यक्ष बाबई श्री ब्राजमोहन मीना, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री ओम उपाध्याय, श्री हरिशंकर जायसवाल, नगर पालिका होशंगाबाद के अध्यक्ष श्री अखिलेश खण्डेवाल, श्रीमती माया नारोलिया, रंजना मीना आदि मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.