---Advertisement---

नपा जल्द शुरु कर रही है सिटी लाइवहुड सेंटर

By
On:
Follow Us

अब एक फोन पर नागरिकों को मिलेंगी 57 सेवाएं
इटारसी। आपको अपने यहां धार्मिक कारज कराने हों, कहीं जाने के लिए आटो रिक्शा या टैक्सी चाहिए, घर की मरम्मत के लिए राजमिस्त्री या श्रमिक चाहिए, भोजन के लिए टिफिन सेवा, कारपेंटर चाहिए तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं। शहर में जल्द ही सिटी लाइवहुड सेंटर की शुरुआत होने वाली है। इसके अंतर्गत आपको एक फोन पर सेवाएं मिलेंगी।
नगर पालिका ने केन्द्र की सर्विस प्रोवाइडर नर्मदांचल वेलफेयर सोसायटी रहेगी। सोसायटी की संचालक शालिनी यादव ने बताया शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर पालिका से अब शहर के लोगों को एक फोन पर 57 सेवाएं दी जाएंगी। इस केन्द्र में शासन द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और सेवाएं भी मिलेंगी। एमपी ऑन लाइन, लोक सेवा गारंटी केन्द्र, कम्प्यूटर टायपिंग, आधार कार्ड जैसी सुविधाएं भी प्राप्त होंगी। नगर पालिका द्वारा पुलिस थाने के साइड में स्टेशनगंज स्कूल के पास मेन रोड पर भवन तैयार हो चुका है। आने वाले एक सप्ताह में इस केन्द्र का शुभारंभ मप्र विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल करेंगी।
सीएलसी शुरु हो जाने के बाद आपको भवन निर्माण या पुताई के लिए मजदूर, नल फिटिंग के लिए प्लंबर और लाइट फिटिंग के लिए इलेक्ट्रीशियन को ढूंढने परेशान नहीं होना पड़ेगा। आने वाले दिनों में नगर पालिका टोल फ्री नंबर पर कुशल और अकुशल मजदूर घर बैठे उपलब्ध कराएगी। एक फोन लगाने पर मजदूर घर पहुंच जाएगा। जल्द ही नगर पालिका शहर में सिटी लाइवहुड सेंटर (सीएलसी) शुरू करने जा रही है। सेंटर खुलने से मजदूरों को रोजगार के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और शहर के लोगों को भी सुविधा होगी। प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर के अलावा मार्केटिंग सर्विस भी मिलेगी। हैंडीक्राफ्ट, ब्यूटीपार्लर, ड्राइ-क्लीनर्स, मैकेनिकल सर्विस, स्वीपर, हाउसकीपर, रिशेप्टनिस्ट उपलब्ध रहेगा। होम एप्लायंस रिपेयर के लिए सेंटर द्वारा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
सिटी लाइवहुड सेंटर पर फोन लगाने पर टैक्सी सर्विस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। घर से बाहर जाना हो तो सिक्योरिटी गार्ड भी फोन लगाने पर सुरक्षा के लिए पहुंच जाएगा। रोजगार के लिए प्लेसमेंट सर्विस, कोरियर सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी। कंस्ट्रक्शन के लिए मजदूर मुहैया कराए जाएंगे। सेंटर खुलते ही कुशल और अकुशल श्रमिकों का पंजीयन किया जाएगा। इसके बाद पंजीकृत संबंधित ट्रेड के श्रमिकों को टोल-फ्री नंबर पर फोन आने पर लोगों के घर काम करने भेजा जाएगा। इस तरह मजदूरों को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और मजदूर सिर्फ एक फोन पर उपलब्ध हो जाएंगे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.