प्रशासनिक व्यवस्था के तहत हुए फेरबदल
इटारसी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश दुबे ने प्रशासनिक कार्य व्यवस्था को देखते हुए नगर पालिका के एक दर्जन से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया है।
नए आदेश के अनुसार सहायक ग्रेड-3 राजेन्द्र शर्मा, सहायक ग्रेड-3 लेखा शाखा से प्रभारी एनयूएलएम, जयप्रकाश दीक्षित स्थापना शाखा से प्रभार गांधी वाचनालय, धनेश्वर पुरी गोस्वामी एनयूएलएम शाखा से जल विभाग, श्रीमती कंचन चौधरी जल विभाग से स्थापना शाखा, श्रीमती शिखा पाराशर कैशियर शाखा से एनयूएलएम शाखा, श्रीमती अर्चना यादव राजस्व से कैशियर शाखा, राजकुमार भार्गव पेंशन शाखा से लेखा शाखा, कमलेश डमालकर लेखा शाखा से पेंशन शाखा, सतीश खरे स्वास्थ्य शाखा से लोक निर्माण शाखा, रोहित कलोसिया आवक/जावक से राजस्व शाखा, स्वदेश तिवारी सामान्य प्रशासन से राजस्व शाखा, सुनील दुबे वाचनालय से सामान्य प्रशासन राजेन्द्र चौधरी लोक निर्माण शाखा से सामान्य प्रशासन, राजेन्द्र मालवीय वाहन शाखा से स्टोर/स्वास्थ्य शाखा और विजय मालवीय राजस्व शाखा से भवन शाखा में स्थानांतरित किए गए हैं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
नपा में कई कर्मचारियों की कुर्सी बदली
For Feedback - info[@]narmadanchal.com