नपा की झांकी शामिल हुई
इटारसी। होशंगाबाद में आज पहुंची नमामी देवी नर्मदे यात्रा में इटारसी से सैंकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होने पहुंचे। दोपहर में यहां रेस्ट हाउस में नगर भाजपा अध्यक्ष नीरज जैन, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता होशंगाबाद पहुंचे।
दोपहर करीब साढ़े बारह बजे भाजपा कार्यकर्ता रेस्ट हाउस में एकत्र हुए और यहां से एक बस और करीब तीन दर्जन चार पहिया और इतने ही दुपहिया वाहनों से रैली की शक्ल में उपयात्रा निकाली गई। रेस्ट हाउस से महात्मा गांधी मार्ग होकर यात्रा ओवरब्रिज होते हुए होशंगाबाद पहुंची। जहां विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा के नेतृत्व में भाजपायी मुख्य यात्रा में शामिल हुए।
नपा की झांकी शामिल हुई
नमामी देवी नर्मदे सेवा यात्रा में इटारसी नगर पालिका की मां नर्मदा पर आधारित झांकी भी शामिल थी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश दुबे को कलेक्टर ने इटारसी से होशंगाबाद पहुंचने वाली उपयात्रा का दायित्व सौंपा था। इटारसी नगर पालिका ने इस यात्रा के लिए झांकी बनवायी थी।
रावतपुरा सरकार का स्वागत
होशंगाबाद में आयोजित नमामी देवी नर्मदे सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए आज हनुमान भक्त संत रावतपुरा सरकार भी आए थे। वे अमरकंटक एक्सप्रेस से पहले इटारसी पहुंचे। यहां रेलवे स्टेशन पर सुबह उनके पहुंचने पर उनके अनुयायियों ने उनके दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तों ने संतश्री का भव्य स्वागत भी किया।
नमामी देवी नर्मदे सेवा यात्रा में गए सैंकड़ों कार्यकर्ता
For Feedback - info[@]narmadanchal.com









