इटारसी। ग्राम बैजरिया रोड पर भीलाखेड़ी के एक किसान की मोटर सायकिल नरवाई की आग में जल गयी। किसान ने इटारसी निवासी एक किसान के खिलाफ मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कराया है।
डोलरिया पुलिस के अनुसार भीलाखेड़ी निवासी किसान हरिकिशन पिता मौजीलाल चौरे 56 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि सेती चौरे पिता द्वारकाप्रसाद चौरे निवासी नाला मोहल्ला इटारसी ने खेत की नरवाई में आग लगायी जिससे बैजनिया रोड पर फरियादी के खेत में रखी मोटर सायकिल पेशन प्रो. एमपी05, एमक्यू-0739 जल गई। घटना में उसे करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हो गया है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
जान से मारने की धमकी
डोलरिया थाना अंतर्गत ग्राम सेमरीखुर्द में अनिल पिता विजय चौरे 28 वर्ष के खेत में अजय पिता झुमकुलाल चौरे 48 वर्ष, निवासी सेमरीखुर्द ने फरियादी अनिल को गालियां दी और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है।








