इटारसी। कृषि विभाग द्वारा नरवाई प्रबंधन पर एक कार्यशाला का आयोजन कल शुक्रवार को ग्राम जमानी में किया जा रहा है। यह कार्य शाला सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक चलेगी। कार्यशाला में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा भी मौजूद रहेंगी।
ग्राम जमानी के उन्नत कृषि हेमंत दुबे ने बताया कि कार्यशाला में सुपर सीडर का डेमो भी दिया जाएगा। कार्यशाला जमानी विद्युत सब स्टेशन के सामने स्थित खेत पर होगी। इसमें कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा क्षेत्र के किसान भी शामिल हो रहे हैं।