इटारसी। पुरानी इटारसी क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार आज पैदल नर्मदा परिक्रमा पर निकला है। पैदल नर्मदा परिक्रमा 3 वर्ष में पूरी होगी। परिक्रमावासी सोहनलाल सराठे ने बताया कि हमें हमारे गुरू जुगलप्रसाद मालवीय ने प्रेरणा दी थी, उन्हीं की राय पर चलते हुए वे और उनकी पत्नी रेखा सराठे आज पुरानी इटारसी स्थित पिपलेश्वर हनुमान मंदिर से मां नर्मदा की पैदल यात्रा प्रारंभ की है। इसके पहले भी वे वैष्णो देवी व तीर्थ स्थानों की पैदल यात्रा कर चुके हैं। मां नर्मदा की पैदल यात्रा के दौरान वे प्रतिदिन हर एक घाट की परिक्रमा करेंगे व नर्मदा किनारे ही अपना जीवन व्यतीत करेंगे। आज जब यह दंपति मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा पर जा रही थी तो पुरानी इटारसी के रहवासियो ने इनके साथ ओवर ब्रिज तक एक रैली निकाल कर व संकीर्तन करते हुए विदा किया।
नर्मदा परिक्रमा पर पैदल निकले दंपति
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








