इटारसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के होशंगाबाद और इटारसी के लिए नवनियुक्त नगर अध्यक्षों ने विधानसभा अध्यक्ष से आशीर्वाद ग्रहण किया। विस अध्यक्ष से मिलने पहुंचे दोनों नगर अध्यक्षों को विस अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं देकर पार्टी के लिए निष्ठा और लगन से काम करने को कहा।
भाजयुमा के इटारसी नगर अध्यक्ष राहुल चौरे एवं होशंगाबाद नगर अध्यक्ष वैभव सिंह सोलंकी को उनके इटारसी कार्यालय में मिलने आने पर डॉ. शर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं आशीर्वाद देते सफलता के लिए आशीर्वाद दिया। इस दौरान वरिष्ठ नेता अनिल बुंदेला सहित पार्टी और भाजयुमो के अनेक सदस्य उपस्थित थे।
नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों ने लिया आशीर्वाद
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







