इटारसी। नवरात्रि पर्व पर किसान देवता की प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा प्रारंभ करने वाले ग्राम सुपरली के योगेन्द्र पाल सिंह सोलंकी जो कि विगत दस वर्षों से किसान देवता की स्थापना अलग-अलग गांव, शहरों में कराते आ रहे हैं, पूर्व में इटारसी, नईदिल्ली एवं ग्राम रैसलपुर, सोमलवाड़ा, सुपरली आदि में स्थापित करने के बाद एवं विगत वर्षो में पिकअप गाड़ी में स्थापना कर आसपास के अनेक गांव सहित राजधानी भोपाल तक किसान देवता की प्रतिमा को भम्रण कराया गया था। इस वर्ष भी ग्राम भीलाखेड़ी में बजरंग क्लब द्वारा किसान देवता की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। ग्राम डोलरिया के गुरूसाहब क्लब ने स्वत: प्ररेणा से किसान देवता की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया है। मालूम हो कि योगेन्द्र पाल सिंह सोलंकी ने किसान देवता पर एक किसान चालीसा एवं दो पुस्तकें राष्ट्रीय देवता किसान, अन्न से अवतार एवं दो पोस्टर शास्वत सत्य आदि लिखे हैं।
नवरात्रि में विराजे किसान देवता
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







