---Advertisement---

नवागत सीएमओ ने ज्वाइन किया

By
On:
Follow Us

इटारसी। देवरी जिला सागर से स्थानांतरित होकर आए नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंद्रप्रकाश राय ने बुधवार को दोपहर यहां नगर पालिका में ज्वाइनिंग दे दी है। वर्तमान सीएमओ हरिओम वर्मा के भोपाल में होने से आज नवागत सीएमओ को चार्ज नहीं सौंपा जा सका है। उम्मीद की जा रही है कि गुरुवार को श्री राय को चार्ज मिल जाएगा। श्री राय ने कहा कि शहर की प्राथमिक जरूरतें उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। विकास कार्यों को गति देना और प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने के लिए कार्य करेंगे।
वर्तमान में देवरी जिला सागर की नगर पालिका में सीएमओ रहे श्री राय जिले में पहली बार आए हैं। इससे पहले वे संभाग की बैतूल नगर पालिका में सीएमओ रह चुके हैं। वे निवाड़ी, शिवपुरी, शाजापुर, नीमच, बुरहानपुर में भी सीएमओ रह चुके हैं। यहां आकर उन्होंने आदम दी और फिर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय में निरीक्षण पर आए कलेक्टर से अस्पताल जाकर मिले। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल से उनके निवास पर जाकर सौजन्य भेंट की। बता दें कि निवृतमान सीएमओ हरिओम वर्मा इटारसी में लगभग 9 माह ही पदस्थ रहे। राज्य शासन ने उनका स्थानांतरण बालाघाट जिले की लांजी नगर परिषद में किया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.