हॉकी के जादूगर को किया याद, मनाया खेल दिवस
इटारसी। जिला हॉकी संघ के तत्वावधान में आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर गांधी स्टेडियम के पास स्थित ध्यानचंद चौराहे पर वरिष्ठ खिलाडिय़ों के मार्गदर्शन में नवोदित खिलाडिय़ों ने जमकर आतिशबाजी की और चौराहे पर माल्यार्पण करके हॉकी के जादूगर को याद किया।
खेल दिवस का आयोजन गांधी वाचनालय के सभागार में हुआ जहां वरिष्ठ खिलाडिय़ों ने नवोदित खिलाडिय़ों को मेजर
ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेकर खेल में आगे बढऩे की सीख दी। जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष सुरेश दुबे ने खिलाडिय़ों से मेहनत और लगन से खेल के मैदान में सफलता अर्जित करने को कहा। श्री दुबे ने मेजर ध्यानचंद के जीवन से खिलाडिय़ों को परिचित कराया। वरिष्ठ खिलाड़ी जसपाल सिंघ भाटिया ने मेजर ध्यानचंद के खेल के विषय में बच्चों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन कुलभूषण मिश्रा ने किया। इस अवसर पर नवोदित खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी ईपी लाल, एससी लाल, अरुण राबर्ट, कन्हैया गुरयानी, आरिफ खान, साजिद मलिक, मनीष कोलते, रवि हरदुआ, दीपक, रीतेश श्रीवास, सचिन सोनाने, मोनू अगस्टीन, राजेश पटवा, डालचंद मीना, विशाल तोमर, सन्नी, अनुराग, राजू हरदुआ, वसीम कुरैशी, शिशिर दास, मोनू राज, शफीक खान सहित अनेक खिलाड़ी उपस्थित थे।
नवोदित खिलाडिय़ों को लगन से आगे बढऩे की सीख दी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








