प्रमोद गुप्ता /प्रकाश सराटे
सारणी/ रानीपुर। रानीपुर थाना अंतर्गत कुही-जांगड़ा मोड़ पर 10और 11 बजे के बीच गांव का 10 से 12 वर्षीय एक बालक साइकल से मुख्य मार्ग पर घूम रहा था कि रानीपुर की तरफ से तेज गति में आ रही ट्रैक्टर ने उसे मौके पर कुचल दिया। उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही गांव के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने ट्रैक्टर में आग लगाने का प्रयास किया लेकिन रानीपुर पुलिस को घटना की जानकारी लगते ही इसे गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंच गए। जब मामला नियंत्रण से बाहर हुआ तो रानीपुर के थाना प्रभारी महेश पाटेकर ने घटना की जानकारी सारणी थाना प्रभारी विक्रम रजक को दी। मौके पर पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को नियंत्रण करने का प्रयास कर रहे थे। बताया जाता है कि 10 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई है। मौत होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले तो शराब के नशे में धुत चालक की जमकर धुनाई की और उसके बाद ट्रैक्टर को आग के हवाले करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के आ जाने से मामला संभल गया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को अपने कस्टडी में ले लिया है।
नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने 10 वर्षीय बालक पर चढ़ाया ट्रैक्टर मौके पर मौत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







