इटारसी। सचखंड श्री हुजूर नांदेड़ साहब से एक विशेष ट्रेन आज सुबह यहां इटारसी पहुंची। ट्रेन में साध संगत के साथ गुरुग्रंथ साहब, गुरु महाराज के निशान साहब, गुरु गोविंद साहब के समय के घोड़ों की नस्ल के घोड़े भी थे। इटारसी सिख समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी सुबह रेलवे स्टेशन पहुंचकर गुरुग्रंथ साहब के दर्शन किए। यह ट्रेन नांदेड़ से हेमकुंड साहब के लिए निकली है जो आज सुबह इटारसी स्टेशन पर पहुंची थी। इटारसी में सचखंड सेवा समिति, सिख समाज और पंजाबी समाज के लोगों ने पहुंचकर दर्शन किए।
नांदेड़ साहिब से आयी विशेष ट्रेन, दर्शन को पहुंचे सैंकड़ों लोग
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







