इटारसी। संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने पर यहां सिंधी समाज के युवाओं ने खुशियां मनाते हुए जयस्तंभ चौक पर न सिर्फ आतिशबाजी की बल्कि मिष्ठान का वितरण भी किया। सिंधी समाज के युवा शाम को जयस्तंभ चौक पर पहुंचे और बिल के समर्थन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के समर्थन में नारे भी लगाये।
उल्लेखनीय है कि संसद के दोनों सदनों में नागरिकता संशोधन बिल पारित हो गया है। जहां देश में कई स्थानों पर इसका विरोध किया जा रहा है वहीं इसके समर्थन में भी कई संगठन आए हैं।
गुरुवार की शाम को सिंधी समाज के सनमुखदास चेलानी के साथ समाज के युवाओं का दल जयस्तंभ चौक पर पहुंचा और खुशियां जतायीं। श्री चेलानी से कहा कि यह देशहित में है। अब दूसरे देशों में रह रहे हिन्दु, बौद्ध, ईसाई, सिख और अन्य लोग जो वहां पीडि़त हैं, वे भारत की नागरिकता आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस बिल के साथ ही उनके साथ लगने वाला शरणार्थी शब्द भी हट जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।
नागरिकता संशोधन बिल पास होने पर बांटी मिठाई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








