इटारसी। समीपस्थ ग्राम रामपुर में चोटी कटने की घटना पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है। दोपहर यहां एक बच्ची अपने भाई की कटिंग कराने गांव में ही एक कटिंग की दुकान पर गई थी जहां सैलून संचालक ने उसकी चोटी भी काट दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर/गुर्रा में हुई इस घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर नाबालिग अपने भाई की कटिंग बनवाने गांव के प्रेमशंकर उर्फ छुट्टन की दुकान पर लेकर गई थी। हेयर कटिंग का काम करने वाले प्रेमशंकर ने मौका देख कर दुकान में बैठी नाबालिग की चोटी काट दी। चोटी कटने का पता चलते ही नाबालिग भाग कर अपनी नानी के पास गई। जहां से परिजनों ने थाना रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 151,107,116 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। एसडीएम ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए।
नाबालिग की कटी चोटी, आरोपी गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







