इटारसी। पथरोटा थानांतर्गत ग्राम नागपुरकलॉ में एक नाबालिग से दुष्कृत्य का मामला प्रकाश में आया है। पथरोटा थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की एक नाबालिग आज सुबह करीब 7 बजे नटराज सोयाबीन प्लांट के पीछे शौच को गई थी। जब वह वापस लौट रही थी तब गांव का ही निवासी गोलू उर्फ ओमप्रकाश प्रजापति 35 वर्ष ने उसे रोककर दुष्कृत्य किया। नाबालिग के माता-पिता गांव में ही मजदूरी करते हैं। बालिका ने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी तो उन्होंने पथरोटा थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने आरोपी पर धारा 376 और बालकों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
नाबालिग से किया दुष्कृत्य
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








