इटारसी। यहां आसफाबाद क्षेत्र में आज दोपहर एक नाबालिग को छेड़ रहे आरोपी ने रोकने पर अपने मित्रों को बुलाकर बच्ची के माता-पिता से भी मारपीट कर दी। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने धारा 354 के तहत दर्ज कर जांच में लिया है। सभी आरोपी भी नाबालिग हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब डेढ़ बजे आसफाबाद निवासी एक 16 वर्षीय बालिका अपने घर में नहाने जा रही थी कि मोहल्ले के ही एक किशोर ने उसका हाथ पकड़ लिया। किशोरी के चिल्लाने पर उसके माता-पिता उसे बचाने आए तो आरोपी ने अपने दोस्तों को बुलाकर उनके साथ हाथापायी कर दी। सभी आरोपी 17 वर्ष के आसपास के हैं।
नाबालिग से छेड़छाड़, रोकने पर माता-पिता से मारपीट
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







