इटारसी। संत नामदेव महाराज की जयंती आयोजन के संबंध में नामदेव युवा परिषद एवं नामदेव विकास परिषद की एक संयुक्त बैठक रविवार 22 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से सब्जी मंडी में होगी। नामदेव युवा परिषद के कार्यकारिणी अध्यक्ष एडव्होकेट राजेश नामदेव ने बताया कि 31 अक्टूबर मंगलवार को संत शिरोमणी नामदेव महाराज की जयंती हेतु एक सामान्य बैठक का आयोजन किया गया है। उक्त बैठक में सामाजिक बंधुओं से विचार कर जयंती की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
नामदेव जयंती के लिए बैठक कल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








