इटारसी। संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 747 वीं जयंती समारोह का आयोजन पत्रकार भवन में किया। जयंती समारोह का आयोजन नामदेव युवा परिषद के तत्वावधान में नामदेव समाज विकास परिषद के सहयोग से किया। समारोह में नामदेव समाज के सदस्यों ने सामाजिक विकास के लिए एकजुटता का संकल्प लिया।
समारोह की अध्यक्ष समाज के संरक्षक लीलाधर नामदेव ने कहा कि किसी भी समाज का विकास उसकी एकजुटता से होता है। जयंती से बढ़कर अब हमें अधिवेशन की तरफ बढऩा है तो उसकी अभी से ही तैयारी में जुटना होगा। संरक्षक गणेश प्रसाद नामदेव ने कहा कि संत नामदेव जयंती के माध्यम से समाज एक जगह एकजुट हो रहा है, यह अच्छी बात है। पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र जनोरिया ने कहा कि आज संत शिरोमणि नामदेव महाराज के बताए सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है। नामदेव समाज विकास परिषद अध्यक्ष मनोहर लाल नामदेव ने कहा कि समाज की युवा कार्यकारिणी बहुत अच्छा काम कर रही है। समारोह में परिषद के सचिव रामचरण नामदेव, उपाध्यक्ष सुनील जनोरिया, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार नामदेव सहित अन्य ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में संदीप नामदेव ने अपनी नानी की स्मृति में अधिवेशन के लिए 51 हजार रुपए की राशि देने की मंच से घोषणा की। इस मौके पर युवा परिषद के अध्यक्ष राहुल शरण, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश नामेदव, पूनमचंद नामदेव, गोहरपाल नामदेव, नरेंद्र नामदेव, आशीष नामदेव, वैभव शरण, संदीप नामदेव, कपिल सिंगारे, विक्की सिंगारे, अन्नू सरबरिया, संतोष नामदेव भट्टी सहित अन्य सामाजिक सदस्य उपस्थित हुए।
नामदेव समाज ने लिया एकजुटता का संकल्प
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








