इटारसी। नाला मोहल्ला में झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन की टीम पहुंच गयी है। अभी क्षेत्र को सेनेटाइज किया जा रहा है। वैसे प्रशासन ने यहां पूर्व से ही तैयारी कर ली थी। बताया जाता है कि रात के वक्त ही यहां की 8 गलियां सील कर दी गई थीं।
सुबह से प्रशासन का अमला कोरोना संक्रमित के घर के आसपास पहुंचा और वहां पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। जिला पंचायत सीईओ एवं इटारसी के नोडल अधिकारी आदित्य सिंह, एसडीएम सतीश राय, एसडीओपी महेन्द्र मालवीय, टीआई दिनेश सिंह चौहान और मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीपी राय मौके पर पहुंच गये हैं। इधर पुलिस ने क्षेत्र की सभी गलियां सील करने की तैयारी प्रारंभ कर दी है।
नाला मोहल्ला की गलियां सील करने की तैयारी


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






