इटारसी। खेड़ा स्थित रवि टे्रडर्स पर कार्यरत एक कर्मचारी ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खेड़ा स्थित रवि ट्रेडर्स पर काम करने वाला दिलीप उर्फ मनोज पिता राजेन्द्र कहार 35 वर्ष ने फर्म के ही कर्मचारी आवास में फांसी लगा ली। उसके पास मिले आधार कार्ड में उसका पता रेलवे कालोनी भोपाल लिखा है जबकि उसने कंपनी में बैतूल का पता लिखवाया था। बताया जाता है कि वह शराब पीने का आदी था और रात को काम खत्म करके सोया था। सुबह 9:45 बजे साथी कर्मचारियों ने उसका शव झूलते देखा। घटना की सूचना जितेन्द्र पिता नेमीचंद गुप्ता 53 वर्ष ने पुलिस को की। युवक अविवाहित था और करीब छह माह पहले ही इस कंपनी में काम पर लगा था।
निजी कंपनी के कर्मचारी ने लगायी फांसी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








