प्रमोद गुप्ता
सारणी/पाथाखेड़ा।
नगरीय निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय श्रीमती आशा महेंद्र भारती के विजयी होने पर उनके समर्थकों ने पाथाखेड़ा के पुराने बाजार में लगने वाली गुजरी में 200 लीटर दूध की कॉफ़ी का वितरण सुबह 10 बजे से लेकर 3 बजे तक किया गया। भाजपा के शासन में हुए कथित भ्रष्टाचार को लोग भूले नहीं हैं। 11 अगस्त को हुए मतदान में मतदाताओं ने बता दिया कि ऐसा वे कतई नहीं होने देंगे और इस चुनाव में उन्होंने बता भी दिया। लोगों का उत्साह इसी बात से लगाया जा सकता है कि जन सहयोग से नगर के व्यापारी और नगरवासी दूध, कॉफी, शकर खरीदकर निशुल्क काफी का वितरण कर रहे हैं। हरि ओम ने बताया कि इस तरह की व्यवस्था पहली बार की गई है जिसका आनंद गुजरी में आने वाले सभी उपभोक्ता ले रहे हैं।
जीत पर मना रहे जश्न, 200 लीटर दूध की बांटी कॉफी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







